Home > Jamshedpur > Rankini Mandir : 24.95 लाख रुपए की लागत से रंकिणी मंदिर होगा जगमग, विधायक ने किया सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

Rankini Mandir : 24.95 लाख रुपए की लागत से रंकिणी मंदिर होगा जगमग, विधायक ने किया सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

Jamshedpur : रंकिणी मंदिर (Rankini Mandir) का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। यहां 24.95 लाख रुपए की लागत से 51 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। शुक्रवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार ने रंकिणी मंदिर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया। विधायक संजीव सरदार ने 5:00 बजे बताया की रंकिणी मंदिर के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की धार्मिक पहचान को मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़ें – JMM : 1 अप्रैल को गठित हो जाएगी झारखंड झामुमो की जिला समितियां, प्रखंड व नगर समिति हुई गठित

बढ़ जाएगा मंदिर के आकर्षण का केंद्र

Rankini Mandir : मंदिर सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

Rankini Mandir : मंदिर सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

श्रद्धालुओं के लिए यह मंदिर (Rankini Mandir) आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण से रात के समय मंदिर की सुंदरता और बढ़ जाएगी। रात को भी मंदिर भव्य नजर आएगा। इससे यहां और श्रद्धालु और पर्यटक आएंगे। सौंदर्यीकरण का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस मौके पर क्षेत्र के प्रमुख पुजारी अनिल सिंह के अलावा धीरेंद्र सिंह, तरुण महापात्र, रामेश्वर सिंह, दिनेश सरदार और मनोरंजन सिंह समेत कई श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

इस तरह बनाया गया Rankini Mandir 

रंकिणी मंदिर पोटका प्रखंड के बांसिला ग्राम पंचायत के रोहिणीबेरा गांव में है। यह हाता जादूगोड़ा राज्य राजमार्ग पर है। रंकिणी मंदिर में प्रदेश भर से लोग पूजा अर्चना करने आते हैं। कहा जाता है की देवी रंकिणी एक पत्थर में विराजमान हैं और आज भी जागृत हैं। रंकिणी मंदिर की स्थापना 1947 के आसपास हुई थी। कहा जाता है कि रंकिणी माता मुख्य मंदिर के नीचे से गुजरने वाले नाले के बगल में स्थित कपड़गड़ी घाटी में निवास करती थीं। एक बंधन में पत्थर के रूप में थीं। देवी रंकिणी दीनबंधु सिंह नामक व्यक्ति को सपने में आई और खुद के पत्थर के रूप में होने के बारे में जानकारी दी। सपने में यह भी कहा कि उन्हें पूजा की आवश्यकता है। उसी दिन के बाद से दीनबंधु सिंह ने चट्टान में सिंदूर और रंगीन कपड़े के साथ पूजा करना शुरू कर दिया।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन

Leave a Reply