Home > Jamshedpur > Jubilee Park : साकची स्थित जुबली पार्क में 21 फरवरी से 7 मार्च तक वाहनों का प्रवेश बंद

Jubilee Park : साकची स्थित जुबली पार्क में 21 फरवरी से 7 मार्च तक वाहनों का प्रवेश बंद

Jamshedpur: साकची स्थित जुबली पार्क (Jubilee Park) में 21 फरवरी से 7 मार्च तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। टाटा स्टील यूआईएसएल ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि 3 मार्च को टाटा स्टील का संस्थापक दिवस मनाया जाएगा। Jubilee Park 

इसे भी पढ़ें – Dhatkidih Firing : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली

Jubilee Park रंगबिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है 

यह संस्थापक दिवस टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नुसेरवान जी टाटा की जयंती के मौके पर मनाया जाता है। इस पाबंदी से साकची से सोनारी और सोनारी से साकची जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोनारी और साकची जाने के लिए लोगों को स्टेडियम के सामने वाली सड़क का प्रयोग करना होगा। टाटा स्टील 3 मार्च के आसपास हर साल जुबली पार्क की सड़क को आवागमन के लिए बंद कर देता है। इसके लिए जुबली पार्क के गेट वाहनों के लिए बंद कर दिए जाते हैं। जमशेद जी नुसेरवान जी की जयंती के लिए जुबली पार्क को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – Advocate: सुधार के नाम पर वकील समुदाय पर अंकुश लगाना चाहती है केंद्र सरकार, बोले कुलविंदर

साहबगंज के पास एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, एमजीएम में भर्ती

साहिबगंज के पास बुधवार को एक बाइक सवार ने साइकिल सवार कन्हाई वाजपेई को टक्कर मार दी। भजनों ने 5:00 बजे बताया कि इस सड़क हादसे में कन्हाई बाजपेई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर लाकर साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। कन्हाई बाजपेई होटल में काम करते हैं। वह होटल जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply