Home > Crime > साकची के वीणापाणी ज्वेलर्स से ठग उड़ा ले गया डेढ़ लाख की सोने की दो चेन, FIR दर्ज+VDO

साकची के वीणापाणी ज्वेलर्स से ठग उड़ा ले गया डेढ़ लाख की सोने की दो चेन, FIR दर्ज+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : साकची बाजार स्थित वीणापाणी ज्वेलर्स में मंगलवार शाम ठगी की एक बड़ी वारदात (Sakchi Jewellery Fraud) सामने आई। एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया और सोने की दो चेन देखते-देखते लेकर फरार हो गया। दोनों चेन की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

दुकानदार राजू बर्मन के अनुसार, आरोपी ने पहले चेन पसंद की, फिर रसीद बनवाई और उसके बाद कान के बुंदे दिखाने को कहा। इसी दौरान मौका मिलते ही वह सोने की चेन लेकर भाग गया। ठग ने हाथ में पैसों का बंडल रखकर भरोसा दिलाया था, जिससे किसी को शक नहीं हुआ।

(Sakchi Jewellery Fraud) घटना के बाद साकची थाना पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और दुकान में लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फुटेज में आरोपी को चेन देखते और दुकान से निकलते हुए साफ़ देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर मानगो गोलीकांड का खुलासा : दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और कट्टा बरामद

पुलिस बुधवार को घटनास्थल की जांच करेगी और आसपास की दुकानों के CCTV कैमरे भी खंगालेगी ताकि आरोपी का सुराग मिल सके।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply