Home > Crime > Jamshedpur News : जमशेदपुर में होली को लेकर 14 मार्च को रहेगी नो एंट्री, साकची से संयुक्त आदेश जारी

Jamshedpur News : जमशेदपुर में होली को लेकर 14 मार्च को रहेगी नो एंट्री, साकची से संयुक्त आदेश जारी

Jamshedpur : (Jamshedpur News) जमशेदपुर में होली को लेकर 14 मार्च को नो एंट्री रहेगी। साकची स्थित डीसी ऑफिस से डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल और ट्रैफिक डीएसपी के संयुक्त हस्ताक्षर से गुरुवार को 7 बजे आदेश जारी किया गया है। यह नो एंट्री 14 मार्च की सुबह 6:00 से रात 12:00 तक रहेगी। 14 मार्च को भारी वाहनों का प्रवेश शहर में वर्जित कर दिया गया है। (Jamshedpur News)


Jamshedpur News : जुगसलाई के गौशाला नाला रोड पर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़


जुगसलाई के गौशाला नाला रोड स्थित एक मकान में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। जुगसलाई पुलिस ने गुरुवार को सात बजे बताया कि छापामारी कर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद की है। यहां बनी अवैध शराब बाजार में शराब बेचने वाली कंपनी से जुड़े लोगों की सांठ गांठ से बेची जा रही थी। पुलिस मकान मालिक और शराब फैक्ट्री के संचालक की तलाश में छापामारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Extortion Crime : पुड़ीसिल्ली में बदमाशों ने मटेरियल सप्लायर को मारपीट कर छीन लिया रुपया व सोने की चेन

एमजीएम थाना क्षेत्र के रिपीट कॉलोनी के रहने वाली किशोरी ने की आत्महत्या

Jamshedpur Crime: शव टीएमच ले जाते परिजन

Jamshedpur News: शव टीएमच ले जाते परिजन

एमजीएम थाना क्षेत्र के रिपीट कॉलोनी की रहने वाली किशोरी ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को 7 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बारे में बताया गया कि परिवार के लोग ज्योति को फांसी के फंदे से उतार कर एमजीएम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग उसे टीमएच ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव शीत गृह में रखा दिया गया था।

बागुनहातू में युवा बुद्धिजीवी मंच ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

बागुनहातू में युवा बुद्धिजीवी मंच ने गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। यह होली मिलन समारोह शाम 5:00 बजे आयोजित किया गया। इस होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा चारु चंद्र किस्कू बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। होली मिलन समारोह में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार

Leave a Reply