Home > Crime > जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, हथियार छीनकर भागने की कोशिश हुई नाकाम

जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, हथियार छीनकर भागने की कोशिश हुई नाकाम

Ranchi/Jamtara (Jharkhand) : झारखंड पुलिस ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को जामताड़ा में हुई पुलिस मुठभेड़ में मार (Jharkhand Sujit Encounter) गिराया। पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुजीत सिन्हा को साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था।

गौरतलब है कि कैदी वाहन जामताड़ा क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान सुजीत सिन्हा ने शौच जाने की बात कही। पुलिस ने वाहन रोका तो उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास (Jharkhand Sujit Encounter) किया। आरोप है कि भागते समय उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी कर दी।

Sujit Sinha Encounter mnb

जेल गाड़ी में गैंगस्टर सुजीत

मौके पर ही ढेर हो गया बदमाश

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुजीत सिन्हा को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कराई जा रही है ताकि सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

सुजीत सिन्हा को 9 अक्टूबर 2025 को सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से मेदिनीनगर केंद्रीय कारा से साहिबगंज मंडल कारा स्थानांतरित किया गया था। यह फैसला पलामू पुलिस और जेल प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया था।

मेदिनीनगर का रहने वाला था गैंगस्टर

मेदिनीनगर के रेडमा का रहने वाला सुजीत सिन्हा झारखंड के कई जिलों में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क संचालित करता था। उसके खिलाफ रांची, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, रामगढ़ और पलामू सहित विभिन्न जिलों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े 60 से अधिक मामले दर्ज थे।

इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर में 24 घंटे में तीन चेन स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से दो लाख की सोने की चेन झपटी+VDO

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

You may also like
आदित्यपुर के आषंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर का छात्र डूबा, छात्रों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया सड़क जाम+VDO
जमशेदपुर में सरेआम 17 राउंड फायरिंग: युवक आफताब खान को तीन गोलियां लगीं, गंभीर हालत में TMH में भर्ती+VDO
NEET 2026 में 9 छात्रों की सफलता पर अलिफ हुस्ना अकादमी के निदेशक प्रो. नज़रे हुसैन सम्मानित
जमशेदपुर में 24 घंटे में तीन चेन स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से दो लाख की सोने की चेन झपटी+VDO

Leave a Reply