जमशेदपुर/सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आषंगी चेक डैम में नहाने के दौरान NIT जमशेदपुर का एक छात्र डूब गया। लापता छात्र की पहचान तनवीर (Adityapur NIT Student Drowning) के रूप में हुई है, जो NIT जमशेदपुर में चौथे वर्ष का छात्र बताया जा रहा है। घटना रविवार (Adityapur NIT Student Drowning) की है।
घटना की सूचना मिलते ही NIT परिसर में छात्रों के बीच आक्रोश फैल गया। छात्रों का आरोप है कि दोपहर में ही कॉलेज प्रबंधन को घटना की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन छात्र की तलाश के लिए समय पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इसी कारण देर रात तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका।
प्रबंधन की कथित लापरवाही से नाराज छात्रों ने NIT जमशेदपुर के मुख्य गेट के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने तत्काल खोज अभियान तेज करने और मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में सरेआम 17 राउंड फायरिंग: युवक आफताब खान को तीन गोलियां लगीं, गंभीर हालत में TMH में भर्ती+VDO
घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही छात्र की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।




