Home > Education > NEET 2026 में 9 छात्रों की सफलता पर अलिफ हुस्ना अकादमी के निदेशक प्रो. नज़रे हुसैन सम्मानित

NEET 2026 में 9 छात्रों की सफलता पर अलिफ हुस्ना अकादमी के निदेशक प्रो. नज़रे हुसैन सम्मानित

Jamshedpur : जमशेदपुर। NEET 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अलिफ हुस्ना अकादमी के 16 में से 9 छात्रों के सफल होने पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर नज़रे हुसैन को सम्मानित किया (Jamshedpur News ) गया। उनके जमशेदपुर आगमन पर आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा सिद्दीकी ने उन्हें सम्मानित कर इस उपलब्धि पर बधाई दी।

इस अवसर पर काशिफ रज़ा सिद्दीकी ने कहा कि अलिफ हुस्ना अकादमी ने केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का नाम भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि संस्थान की मेहनत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों ने NEET 2026 में सफलता हासिल (Jamshedpur News) की है।

उन्होंने प्रो. नज़रे हुसैन को सम्मानित करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी अकादमी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देकर राज्य के युवाओं को मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती रहेगी।

अलिफ हुस्ना अकादमी की इस सफलता से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने भी इस उपलब्धि को झारखंड के लिए प्रेरणादायक बताया

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में 24 घंटे में तीन चेन स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से दो लाख की सोने की चेन झपटी+VDO

You may also like
आदित्यपुर के आषंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर का छात्र डूबा, छात्रों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया सड़क जाम+VDO
जमशेदपुर में सरेआम 17 राउंड फायरिंग: युवक आफताब खान को तीन गोलियां लगीं, गंभीर हालत में TMH में भर्ती+VDO
जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, हथियार छीनकर भागने की कोशिश हुई नाकाम
जमशेदपुर में 24 घंटे में तीन चेन स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से दो लाख की सोने की चेन झपटी+VDO

Leave a Reply