Home > Crime > जमशेदपुर में सरेआम 17 राउंड फायरिंग: युवक आफताब खान को तीन गोलियां लगीं, गंभीर हालत में TMH में भर्ती+VDO

जमशेदपुर में सरेआम 17 राउंड फायरिंग: युवक आफताब खान को तीन गोलियां लगीं, गंभीर हालत में TMH में भर्ती+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी (Burmamines Firing) फैल गई। मुस्लिम बस्ती के पास स्थित कंटेनर यार्ड के समीप अज्ञात अपराधियों ने आफताब खान नामक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। तकरीबन 17 राउंड फायरिंग की गई है।

13 खोखा व एक कारतूस बरामद

हमले (Burmamines Firing) में आफताब खान गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने 17 राउंड फायरिंग की और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से 13 खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ है।

TMH में घायल की हालत नाजुक

गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल आफताब खान को तुरंत इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिर भी माना जा रहा है कि ब्राउन शुगर के काले कारोबार को लेकर यह घटना अंजाम दी गई है।

पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें – जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, हथियार छीनकर भागने की कोशिश हुई नाकाम

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद बर्मा माइंस और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like
राज्यपाल के धनबाद आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एयरपोर्ट पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर
वाराणसी में झारखंड का 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में
जमशेदपुर में एड्स के 3410 मरीज़, जांच मुहिम के बाद हुआ खुलासा, प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा
Jamshedpur News : कदमा में घर बंद कर गणेश मेला देखने गया था परिवार, लौटा तो घर से गायब थे जेवरात

Leave a Reply