Home > Crime > सीतारामडेरा में थाना प्रभारी ने बाइक चेकिंग के दौरान सिद्धू मूसे वाला को बताया आतंकी, होगी जांच

सीतारामडेरा में थाना प्रभारी ने बाइक चेकिंग के दौरान सिद्धू मूसे वाला को बताया आतंकी, होगी जांच

जमशेदपुर : सीतारामडेरा में बाइक चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी भूषण कुमार ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला को आतंकवादी बता दिया। इससे सिख समुदाय में गहरा आक्रोश है। सिख समुदाय ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसएसपी ने मंगलवार को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी भूषण कुमार ने इस प्रकरण पर माफी मांगते हुए कहा है कि वह समझ नहीं पाए। उनकी जुबान फिसल गई थी।गौरतलब है कि भूषण कुमार सड़क पर उतरकर हेलमेट चेकिंग कर रहे थे। तभी एक युवक बिना हेलमेट के बाइक पर जाता दिखा। वह एक छात्रा को बैठा कर ले जा रहा था। तभी भूषण कुमार उस पर भड़क गए और कहा कि एक तो हेलमेट नहीं लगाए हो। दूसरे, बाइक पर सिद्धूमूसेवाला की तस्वीर लगाए हुए हो, जो आतंकवादी है।

You may also like
Jamshedpur World Record : 16 महीने के ऋत्विक के एक मिनट के वीडियो ने दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, दुनिया के नक्शे पर आई लौहनगरी
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट