Home > Education > किसी प्रोडक्ट या कंपनी की सफलता में डेटा एनालिटिक्स की है अहम भूमिका : सयानदेब बनर्जी

किसी प्रोडक्ट या कंपनी की सफलता में डेटा एनालिटिक्स की है अहम भूमिका : सयानदेब बनर्जी

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ में पीजीडीएम जीएम के विद्यार्थियों की ओर से फायरसाइड चैट 2023 का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में द मैथकंपनी के सीईओ सयानदेब बनर्जी उपस्थित थे। उन्होंने आज के प्रतिस्पर्धी दौर में डेटा एनालिटिक्स के महत्व से सभी को अवगत कराया। मुख्य रूप से डेटा मेकिंग, डेटा के आधार पर निर्णय लेने व इनोवेशन से संबंधित विषयों पर अपनी बातों को विस्तार पूर्वक रखा। इससे पूर्व एक्सएलआरआइ के प्रोफेसर कनगराज ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सयानदेब बनर्जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में डेटा की शक्ति से हर कोई अवगत है। बड़ी से बड़ी कंपनियां निवेश करने से लेकर अपने प्रोडक्ट को तैयार कर उसकी मार्केटिंग में भी डेटा का ही इस्तेमाल करती हैं। आज के दौर में विभिन्न एजेंसियों द्वारा डेटा का इस्तेमाल कर किए जाने वाले सर्वे पर भी अपनी बातों को रखा। उन्होंने डेटा के एथिकल इस्तेमाल पर भी बल दिया। कहा कि कई बार डेटा लीक की बातें भी सामने आती हैं, यह गलत है। किसी भी हाल में अनैतिक तौर पर डेटा का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने द मैथ कंपनी के बेसिक्स से जुड़ी बातें भी सभी के बीच रखीं। इस दौरान सौविक रॉय ने सयानदेब बनर्जी को स्मृति चिन्ह देकर जहां उन्हें सम्मानित किया वहीं, एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम व जीएम बैच के एक छात्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इसे भी पढ़ें – टाटा कमिंस में हुए कथित वेतन समझौते के खिलाफ 25 अगस्त को कंपनी गेट पर होगा प्रदर्शन

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply