Home > Health > डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने खासमहल के सदर अस्पताल सभागार में डेंगू को लेकर की बैठक, साफ-सफाई के दिए निर्देश

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने खासमहल के सदर अस्पताल सभागार में डेंगू को लेकर की बैठक, साफ-सफाई के दिए निर्देश

जमशेदपुर : डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने खास महल के सदर अस्पताल सभागार में डेंगू को लेकर एक बैठक की। इस बैठक में डीसी ने डेंगू की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी के अलावा अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे। एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीसी ने कहा कि जिले में अभी डेंगू के 155 मरीज हैं। एक मरीज आईसीयू में है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर तरफ साफ सफाई कराई जाए। उन्होंने मंगलवार को लोगों से अनुरोध किया कि मच्छरदानी लगाकर सोएं। जब भी बाहर निकलें पूरे कपड़े पहनें। डीसी के निर्देश के बाद भी मानगो, जमशेदपुर, जुगसलाई आदि इलाके में नगर निकाय साफ सफाई नहीं कर रहे हैं। मानगो में गंदगी की हालत सबसे बदतर है। मानगो के रोड नंबर 15, रोड नंबर 16, जवाहर नगर बारी कॉलोनी आदि इलाके में बाहर गंदगी का अंबार है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार मानगो नगर निगम के विशेष अधिकारी से मामले की शिकायत की। लेकिन, डेंगू फैलने के बाद भी साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply