Home > Crime > सीतारामडेरा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सीतारामडेरा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में छाया नगर में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म (Sitaramdera Rape Case) का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजन के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि घटना (Sitaramdera Rape Case) डिंग डांग फर्नीचर दुकान में हुई। आरोपी संतोष भुइयां की किशोरी से 9 जनवरी को मुलाकात हुई थी। आरोप है कि उसने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर उक्त दुकान में दुष्कर्म किया, साथ ही शारीरिक छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

बताया गया कि पीड़िता बुनियादी श्मशान घाट के पास रहती है। घटना के बाद उसने अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह मामला झारखंड में महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में 28 फरवरी को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, देश के दिग्गज कवि होंगे शामिल

सीतारामडेरा में किशोरी से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला पूरा।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply