Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में राष्ट्रपति दौरे की तैयारी तेज, सोनारी एयरपोर्ट पर वायुसेना हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और कॉरकेड का रिहर्सल

जमशेदपुर में राष्ट्रपति दौरे की तैयारी तेज, सोनारी एयरपोर्ट पर वायुसेना हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और कॉरकेड का रिहर्सल

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में 26 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ( President Jamshedpur Visit)के जमशेदपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को सोनारी एयरपोर्ट पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का रिहर्सल कराया गया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

रिहर्सल के क्रम में डीसी और एसएसपी ने सोनारी एयरपोर्ट, कार्यक्रम स्थल (President Jamshedpur Visit) और रूट लाइन का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति के काफिले का भी अभ्यास कराया गया। कॉरकेड कदमा मरीन ड्राइव के पास स्थित कार्यक्रम स्थल से होते हुए मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज तक गया। इस दौरान यह देखा गया कि राष्ट्रपति का काफिला किस मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचेगा और वहां से मंच तक जाने की व्यवस्था कैसी रहेगी।

निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, अतिथि दीर्घा, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, मीडिया प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अग्निशमन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा मानकों के अनुरूप कॉरकेड रिहर्सल के बाद उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी हिफाजती बंदोबस्त किए जा रहे हैं और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके बाद जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और तैनात बलों की ब्रीफिंग की गई, जिसमें राष्ट्रपति कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने की रणनीति समझाई गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की चूक स्वीकार्य नहीं होगी। रूट लाइन क्लीयरेंस, एंटी-साबोटाज जांच, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन, पास व्यवस्था और खुफिया सूचनाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम, क्विक रिस्पांस टीम और मेडिकल इमरजेंसी यूनिट पूरी तरह सक्रिय रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले राष्ट्रपति के रांची दौरे को लेकर भी राजधानी में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है और एयरपोर्ट क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। झारखंड में राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है।

इसे भी पढ़ें – सीतारामडेरा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

You may also like
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO
Jamshedpur Urdu University: उर्दू यूनिवर्सिटी बनाने की मुहिम को सुदिव्य कुमार सोनू के इंतकाल से धक्का+VDO
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jharkhand Minister Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर JMM नेता सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक

Leave a Reply