Home > Business > जमशेदपुर में बाबा राइस मिल पर आयकर विभाग का शिकंजा, झारखंड-बिहार में कई ठिकानों पर एक साथ रेड+VDO

जमशेदपुर में बाबा राइस मिल पर आयकर विभाग का शिकंजा, झारखंड-बिहार में कई ठिकानों पर एक साथ रेड+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : आयकर विभाग ने (Jamshedpur Income Tax Raid) गुरुवार सुबह झारखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा राइस मिल से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ धावा बोला। विभाग की टीम ने जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित नया बाजार निवासी चावल कारोबारी संजय अग्रवाल के आवास पर सर्वे और दस्तावेजों की जांच शुरू की। इसके अलावा उनके सीएच एरिया स्थित घर पर भी रेड की कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग (Jamshedpur Income Tax Raid) की टीमें रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग समेत कई जिलों में बाबा राइस मिल से जुड़े प्रतिष्ठानों के कागजात खंगाल रही हैं। कार्रवाई का मकसद कारोबार से संबंधित आय, लेन-देन और टैक्स रिटर्न की सत्यता की जांच करना है।

बताया जा रहा है कि चावल कारोबार में आय कम दिखाने और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका को लेकर यह सर्वे किया जा रहा है। विभाग को कुछ संदिग्ध दस्तावेजों और खातों की जानकारी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।

झारखंड के अलावा बिहार के औरंगाबाद में भी आयकर विभाग की टीम सक्रिय है। महराजगंज रोड स्थित धान कारोबारी विश्चजीत जायसवाल के घर पर भी सर्वे किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर दी जान, आस्ट्रेलियाई देवर पर प्रताड़ना का आरोप, थाने में परिजनों का हंगामा+VDO

नए साल में झारखंड में आयकर विभाग की यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। अधिकारियों ने फिलहाल जांच पूरी होने तक किसी आधिकारिक खुलासे से इनकार किया है, लेकिन कई अहम दस्तावेज जब्त किए जाने की खबर है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply