Home > Crime > सिदगोड़ा में दिनदहाड़े चोरी, टाटा स्टीलकर्मी के घर से नकद व लाखों के गहने पार

सिदगोड़ा में दिनदहाड़े चोरी, टाटा स्टीलकर्मी के घर से नकद व लाखों के गहने पार

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। अमल संघ के पास स्थित क्वार्टर नंबर एल 4/39 को निशाना बनाते हुए चोरों ने नकद रुपये और लाखों के सोने-चांदी के गहनों (Sidgora Theft) पर हाथ साफ कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, टाटा स्टीलकर्मी राकेश कुमार झा अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह (Sidgora Theft) में शामिल होने गांव गए हुए थे। घर की देखरेख के लिए उन्होंने चाबी अपने एक रिश्तेदार को दी थी। रविवार सुबह करीब 8 बजे रिश्तेदार घर बंद कर ड्यूटी पर चला गया, जिसके बाद घर पूरी तरह सुनसान हो गया।

इसी का फायदा उठाते हुए चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 10 से 12 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए गए।

शाम करीब 4 बजे जब राकेश कुमार झा अपने परिवार के साथ लौटे, तो घर का नजारा देख दंग रह गए। पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था, अलमारी खुली पड़ी थी और कमरे में सामान बिखरा हुआ था। घटना के बाद परिवार सदमे में है।

सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

इसे भी पढ़ें – कदमा में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, स्कूटी सवार बदमाश सीसीटीवी में कैद+VDO

स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस चोरी को लेकर चिंता जताई है और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि, चोरों का सुराग लगाया जा सके। लेकिन, अब तक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

You may also like
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ बर्मामाइंस अगवा तीन साल का आर्यन, मुंबई में बेचने के लिए किया था अपहरण

Leave a Reply