Home > Jamshedpur > दिल्ली से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंची जम्मूतवी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी वन से सात कंबल चोरी

दिल्ली से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंची जम्मूतवी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी वन से सात कंबल चोरी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जम्मू से चल कर शुक्रवार को टाटा नगर रेलवे स्टेशन पहुंची जम्मूतवी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच से सात कंबल चोरी चले गए हैं। ट्रेन में कंबल व बेडशीट का इंतजाम करने वाले ठेकेदार ने कंबल चोरी की घटना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दे दी है। बताते हैं कि बी वन कोच में मौजूद लोगों ने ही यह कंबल चोरी किए हैं।

यह भी पढें –मोदी की मां हीरा बेन व फुटबॉलर पेले का निधन, ऋषभ पंत का एक्सीडेंट

जो लोग सीट पर थे वही, उतरते समय कंबल अपने बैग में रख कर निकल गए। ट्रेनों से कंबल चोरी की यह घटना नई नहीं है। ट्रेनों में कंबल, तौलिया, बेड शीट आदि पार कर देना आम बात है। रेलवे महकमा चोरी की घटनाओं से परेशान रहता है।
तौलिया देना कर दिया बंद
ट्रेनों में पहले एसी कोच में सफेद रंग का एक तौलिया भी यात्री को दिया जाता था। मगर, सबसे अधिक चोरी तौलिया की ही होती थी। तौलिया चोरी करना आसान रहता था। लोग छोटी तौलिया अपने सामान में रख कर उठा ले जाते थे। इसी वजह से अब रेलवे ने यात्रियों को तौलिया देना बंद कर दिया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO