Home > Crime > कोलकाता से जमशेदपुर जुबली पार्क घूमने आए पर्यटकों के साथ पार्किंग के नाम पर मांगी जा रही रंगदारी, नहीं देने पर मारपीट

कोलकाता से जमशेदपुर जुबली पार्क घूमने आए पर्यटकों के साथ पार्किंग के नाम पर मांगी जा रही रंगदारी, नहीं देने पर मारपीट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कोलकाता से जमशेदपुर जुबली पार्क घूमने आए पर्यटकों के साथ मारपीट हो रही है। शुक्रवार को पर्यटकों की एक बस जुबली पार्क पहुंची बस के पहुंचते ही 5 युवक बस ड्राइवर के पास पहुंचे और उसे उतार कर उससे ₹1000 की पार्किंग मांगी। युवकों का कहना है कि जमशेदपुर में चाहे जहां बस खड़ी करिए ₹1000 पार्किंग लगेगी। इनके पास जय माता दी नाम की रसीद भी है। बस ड्राइवर ने बताया कि वह लोग कुछ दिन पहले भी आए थे। उनसे ₹1000 की पार्किंग मांगी जा रही थी। नहीं देने पर मारपीट की गई थी।

यह भी पढें- दिल्ली से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंची जम्मूतवी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी वन से सात कंबल चोरी

कई पर्यटकों के साथ भी मारपीट की गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची थी और पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि अब ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी।

यह भी पढें – 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक नए साल के जश्न को लेकर शहर में रहेगी नो एंट्री, यात्री बसों को रहेगी छूट

लेकिन, शुक्रवार को जब वही बस ड्राइवर दूसरे पर्यटकों को लेकर जमशेदपुर पहुंचा तो उसके साथ फिर हाथापाई और मारपीट की गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बारे में बता रहा बस ड्राइवर
You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह