Home > Crime > बड़ाबांकी में अधजले संजय सोरेन का शव मिलने के बाद परिजनों ने आजाद नगर थाने का शव रखकर किया घेराव, 24 घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

बड़ाबांकी में अधजले संजय सोरेन का शव मिलने के बाद परिजनों ने आजाद नगर थाने का शव रखकर किया घेराव, 24 घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी में गुरुवार की सुबह संजय सोरेन नामक छात्र का शव मिला था। संजय सोरेन आजाद नगर थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा का रहने वाला है। वह 19 अक्टूबर से गायब था। परिजनों ने इसकी सूचना आजाद नगर थाने को दी थी।

मृतक संजय का भाई जयराम सोरेन

परिजनों का आरोप है कि आजाद नगर पुलिस ने लापरवाही बरती है। वरना संजय आज जिंदा होता। संजय सोरेन की स्कूटी 19 दिसंबर को मिली थी। गुरुवार को सुबह संजय की लाश मिलने के बाद बवाल शुरू हो गया है।

शव रख कर थाने का घेराव

परिजनों ने आजाद नगर थाने का घेराव कर मांग की है कि पुलिस 24 घंटे के अंदर संजय सोरेन के हत्यारों को गिरफ्तार करे। परिजनों ने संजय सोरेन का शव भी थाने के सामने रख दिया है। इस घेराव के बाद ओल्ड पुरुलिया रोड पर जाम की स्थिति हो गई है।

यह भी पढेंबड़ाबांकी के जंगल में आजाद नगर के कुली रोड के निवासी युवक का मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

प्रशासन ने हालात को काबू करने के लिए क्यूआरटी बुला ली है। मृतक के भाई जयराम सोरेन का कहना है पुलिस हमसे ही पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्यारों का पता लगाए और 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करे तभी घेराव खत्म होगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply