Home > Jamshedpur > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक पर स्कूटी लड़खड़ा कर पलटी, युवती की मौत, फिर शहर के लोगों को याद आई स्पीड लिमिट योजना

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक पर स्कूटी लड़खड़ा कर पलटी, युवती की मौत, फिर शहर के लोगों को याद आई स्पीड लिमिट योजना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक पर एक स्कूटी अचानक लड़खड़ा कर पलट गई। बताते हैं कि तेज रफ्तार स्कूटी लिट्टी चौक पर अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुन नगर के रहने वाले प्रकाश बहादुर की 23 वर्षीय बेटी सपना कुमारी की मौत हुई है। सड़क दुर्घटना में सपना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में प्रकाश बहादुर के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि जमशेदपुर में सड़क हादसे में मौत का सिलसिला लगातार जारी है। यातायात पुलिस इस पर लगाम नहीं कस पा रही है। जमशेदपुर में कई साल पहले जिला प्रशासन ने स्पीड लिमिट योजना तैयार की थी। यह योजना फाइलों में कैद होकर रह गई है। इसको सड़क पर नहीं उतारा जा सका। योजना के तहत शहर में विभिन्न सड़कों पर वाहनों की स्पीड निर्धारित कर दी गई थी। जानकारों का मानना है कि अगर यह योजना धरातल पर उतर जाती तो शहर में सड़क हादसे में मौत की संख्या काफी कम हो जाती।
इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply