Home > Crime > सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती की रहने वाली किशोरी का अपहरण कर पटना ले गया युवक, एसएसपी से शिकायत

सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती की रहने वाली किशोरी का अपहरण कर पटना ले गया युवक, एसएसपी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती की रहने वाली एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। यह अपहरण 10 मार्च को किया गया। घटना की शिकायत सोनारी थाने से की गई। लेकिन, सोनारी थाना पुलिस कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है। इसे लेकर परिजनों ने बुधवार को साकची में एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है। किशोरी के पिता का कहना है कि 11 मार्च को एक युवक का फोन आया। उसने कहा कि उसकी बेटी उस युवक के साथ है। युवक ने कहा कि वह पटना में है। इस पर किशोरी के पिता ने कहा कि घर आ जाओ। अपने घर से 5 लोगों को बुला लो और बैठकर शादी की बात कर लेते हैं। लेकिन युवक ने आने से इंकार कर दिया। इसके बाद किशोरी के पिता सोनारी थाने गए। किशोरी के पिता का आरोप है कि सोनारी थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस कह रही है कि उसने अपहरण करने वाले युवक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया है। नंबर ट्रेस होगा तो कार्रवाई होगी। किशोरी के पिता ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत की और जल्द कार्रवाई कर अपनी बेटी को वापस दिलाने की मांग की। किशोरी के पिता का कहना है कि क्या युवक का मोबाइल नंबर ट्रेस नहीं होगा तो उसकी बेटी नहीं मिलेगी।

इसे भी पढ़ें-टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply