Home > Crime > पोटका थाना क्षेत्र के डोरकासाई के गालुकडीह टोला के युवकों के साथ विद्यालय प्रबंधक के बेटे ने की मारपीट, डीसी से शिकायत

पोटका थाना क्षेत्र के डोरकासाई के गालुकडीह टोला के युवकों के साथ विद्यालय प्रबंधक के बेटे ने की मारपीट, डीसी से शिकायत


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के डोरकासाई के गालुकडीह टोला के युवकों के साथ जेवियर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुनील सिंह के बेटे ने मारपीट की है। ग्रामीणों का आरोप है कि 15 जनवरी को स्कूल के ऑटो से गांव के एक युवक को टक्कर मार दी थी। इसी को लेकर कुछ युवक ऑटो ड्राइवर की शिकायत करने स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रबंधक सुनील सिंह का बेटा हॉस्टल में रहने वाले कई छात्रों के साथ बाहर निकला और युवकों के साथ मारपीट की। इसमें युवकों को चोट लगी है। कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो के नेतृत्व में मंगलवार को ग्रामीणों ने डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर डीसी विजया जाधव से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढें – आजाद नगर में शब्बीर को किया गया सुपुर्द ए खाक, बंद रहीं बावनगोड़ा की दुकानें, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply