Home > Jamshedpur > जीत के उत्साह के साथ बेंगलुरु के खिलाफ उतरेगी जमशेदपुर एफसी

जीत के उत्साह के साथ बेंगलुरु के खिलाफ उतरेगी जमशेदपुर एफसी

जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में बुधवार को खेला जाएगा मैच
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
जमशेदपुर एफसी की टीम बुधवार को जमशेदपुर के अपने होम ग्राउंड जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स ग्राउंड पर पूरे उत्साह के साथ उतरेगी। इस बंगाल को 2-1 से हराने के बाद टीम के खिलाड़ी उत्साहित हैं। मैच के पहले कोच एडी बूथरायड ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी कई बार अपने होम ग्राउंड पर जीतते जीतते रह गए। लेकिन इस बार जीतने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि “ईस्ट बंगाल के खिलाफ जीत बहुत संतोषजनक थी। हम अपने घर में कई बार जीत के बहुत करीब रहे। लेकिन जिस तरह से हमने खेल के आखिरी कुछ मिनटों में स्कोर किया, उसका मतलब था कि हमने पूरी ताकत लगाई और हमें इसका इस्तेमाल करना होगा। जो हम पहले नहीं कर रहे थे। हममें आत्मविश्वास की कमी रही है। लेकिन, मैंने एक नया आत्मविश्वास और परिपक्वता देखी और हम तीन अंकों के लायक थे। ऋत्विक दास के दो गेम में तीन गोल से खुश हूं। वे अलग-अलग गोल भी थे, एक ड्रिबल के साथ और दूसरा हेडर के साथ था। इसलिए यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि उन्होंने अंत तक कोशिश की और मैच जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। “मैं एक बहुत अच्छी और कठिन स्थिति में हूँ क्योंकि मेरे पास टीपी रेहेनेश के रूप में एक बहुत ही अनुभवी गोलकीपर है जिसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और उसका करियर अच्छा रहा है और दूसरा जो बहुत युवा है और उसके पास असाधारण गिफ्ट हैं। विशेष रूप से उसकी मानसिकता जो बहुत फोकस है और यह है एक अच्छी समस्या है। “जर्मनप्रीत चोट से वापस आ गए हैं और उन्होंने पिछली बार गोल के लिए एक क्रॉस दिया था। डेलन फॉक्स को कुछ छोटी चोटें आई हैं। इनकी हम निगरानी कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम अगले कुछ दिनों में उन्हें फिट देख सकते हैं.”

यह भी पढें – पोटका थाना क्षेत्र के डोरकासाई के गालुकडीह टोला के युवकों के साथ विद्यालय प्रबंधक के बेटे ने की मारपीट, डीसी से शिकायत


“फैंस को मेरी तरह ही उम्मीदें होंगी। हर कोई एक विजेता टीम को पसंद करता है और जीत ही एक ऐसी चीज है जो एक दूसरे को जोड़े रखती है और फैंस को यह पता है। हमें वह करना जारी रखना है जो हम कर रहे हैं, कड़ी मेहनत करनी है और हर खेल को विशेष रूप से घर पर जीतना है और तब मुझे लगता है कि फैंस वापस आएंगे क्योंकि वे भी मेरी तरह ही जीत देखना चाहते हैं.”

You may also like
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग

Leave a Reply