Home > Jamshedpur > लौहनगरी की लाइफ लाइन स्वर्णरेखा व खरकाई को बचाने के लिए आगे आए सरयू, 5 जून को किया महाधरना का बिष्टुपुर में किया ऐलान +वीडियो

लौहनगरी की लाइफ लाइन स्वर्णरेखा व खरकाई को बचाने के लिए आगे आए सरयू, 5 जून को किया महाधरना का बिष्टुपुर में किया ऐलान +वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : लौह नगरी जमशेदपुर की लाइफलाइन स्वर्णरेखा और खरकाई नदियों को बचाने के लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय आगे आए हैं। विधायक सरयू राय ने बिष्टुपुर में रविवार को इस मुद्दे पर एक बैठक आयोजित की। इसमें जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के अधिकारियों के अलावा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में दोनों नदियों के संरक्षण पर मंथन किया गया। विधायक सरयू राय ने ऐलान किया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नदियों को बचाने के लिए वह आंदोलन शुरू करेंगे। इस दिन महाधरना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों नदियों की जमशेदपुर में स्थिति काफी दयनीय हो गई है। इसमें कई नाले गिरते हैं। शहर का गंदा पानी नदियों में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओडिशा की सरकार से बात होनी चाहिए कि दोनों नदियों में वह साल भर तक पानी छोड़े। ताकि दोनों नदियां बहती रहें और स्वच्छ रहें। गौरतलब है कि इन दिनों नदियों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। इस मुद्दे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक सरयू राय दोनों आमने-सामने हैं। जब एक पक्ष कुछ कदम उठाता है तो दूसरा पक्ष फौरन उसके जवाब में कुछ ना कुछ करता है। लेकिन अभी तक नदियों की भलाई के लिए धरातल पर कुछ ठोस नहीं हो पाया है। कम से कम किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के ही चलते नदियों का भला हो तो समाज का भला होगा।

इसे भी पढ़ें- साकची थाना क्षेत्र के हाथीघोड़ा मंदिर के पास बदमाशों ने लूट ली बागबेड़ा के युवक की स्कूटी और मोबाइल फोन

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO