Home > Jamshedpur > चांडिल थाना क्षेत्र के चौका के पास एक तेज रफ्तार कार के ओवरटेक करने के बाद अनियंत्रित ऑटो पलटा, गंभीर चालक को एमजीएम अस्पताल में कराया भर्ती

चांडिल थाना क्षेत्र के चौका के पास एक तेज रफ्तार कार के ओवरटेक करने के बाद अनियंत्रित ऑटो पलटा, गंभीर चालक को एमजीएम अस्पताल में कराया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : चांडिल थाना क्षेत्र के चौका के पास रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस सड़क हादसे में ऑटो चालक राज महतो गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। ऑटो को थाने ले जाया गया है। चालक राज महतो को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए राज महतो को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है। राज महतो ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन से सवारियां उठाता है। वह सवारी उठाकर चौका की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को ओवर टेक किया। कार ने गलत तरीके से ऑटो को ओवरटेक किया। चालक घबरा गया कि कहीं गाड़ी की टक्कर ना हो जाए। इसके लिए उसने अचानक ब्रेक मारा और तभी ऑटो पलट गया। आटो पर 4 सवारियां बैठी हुई थीं। चालक ने बताया कि किसी सवारी को चोट नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें- साकची थाना क्षेत्र के हाथीघोड़ा मंदिर के पास बदमाशों ने लूट ली बागबेड़ा के युवक की स्कूटी और मोबाइल फोन

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply