Home > Crime > परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में स्कूटी से हो रही थी अवैध महुआ शराब की तस्करी, उत्पाद विभाग ने तीन को किया गिरफ्तार

परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में स्कूटी से हो रही थी अवैध महुआ शराब की तस्करी, उत्पाद विभाग ने तीन को किया गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोर डेरा में स्कूटी से अवैध महुआ शराब की तस्करी की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर रविवार को उत्पाद विभाग के जवानों ने छापामारी कर तीन लोगों को स्कूटी पर अवैध शराब के साथ धर दबोचा। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अमित शर्मा, लक्ष्मण सरदार और मानिक दास हैं। तीन स्कूटी भी बरामद की गई है। जिन पर अवैध शराब लदी थी। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 240 लीटर महुआ शराब भी बरामद की गई है। उत्पाद विभाग ने अवैध महुआ शराब के तीनों सप्लायरों को जेल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें- लौहनगरी की लाइफ लाइन स्वर्णरेखा व खरकाई को बचाने के लिए आगे आए सरयू, 5 जून को किया महाधरना का बिष्टुपुर में किया ऐलान +वीडियो

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply