Home > Business > Saraikela: एनएच 33 पर कांदरबेड़ा के पास अल शिफा मिनरल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गेट पर बकाएदारों ने काटा बवाल, की तालाबंदी+ वीडियो

Saraikela: एनएच 33 पर कांदरबेड़ा के पास अल शिफा मिनरल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गेट पर बकाएदारों ने काटा बवाल, की तालाबंदी+ वीडियो

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 33 पर कांदरबेड़ा ओवर ब्रिज के पास अल शिफा मिनरल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गेट पर बकाएदारों ने जमकर बवाल काटा। बकाएदारों ने कंपनी के गेट पर ताला लगा दिया। बकाएदारों का कहना है कि जब तक टिंकू खान उनके पैसे वापस नहीं करेगा तब तक ताला नहीं खोला जाएगा। बकाएदारों का कहना है कि कंपनी का मालिक टिंकू खान कई लोगों का लगभग 10 करोड़ रुपए का बकायेदार है। बकाएदारों ने इस मामले में कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट में केस चल रहा है।

बकाएदारों को रविवार को सूचना मिली थी कि टिंकू खान फैक्ट्री खोलकर चोरी चुपके स्लैग बेच रहा है। इसी शिकायत पर बकाएदार कंपनी के गेट पर जमा हो गए थे। बकाएदारों ने बताया कि टिंकू खान राजीव रंजन का एक करोड़ 40 लाख रुपया, अमित सिंह का 40 लाख रुपया, आदित्य का एक करोड़ 12 लाख रुपया, रहमान का 50 लाख रुपया और शाहनवाज का 40 लाख रुपया नहीं दे रहा है। इसी तरह दर्जनों ऐसे ट्रांसपोर्टर और व्यवसायी हैं जिनका टिंकू खान रुपया नहीं दे रहा है। बताते हैं कि टिंकू खान की कंपनी उषा मार्टिन से स्लैग लेकर इसको बेचने का काम करती है।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO

Leave a Reply