Home > Crime > Saraikela: सरायकेला थाने के पास मोबाइल दुकान में 50 लाख रुपए की चोरी के मामले में चोरों का पता नहीं लगा सकी पुलिस + वीडियो

Saraikela: सरायकेला थाने के पास मोबाइल दुकान में 50 लाख रुपए की चोरी के मामले में चोरों का पता नहीं लगा सकी पुलिस + वीडियो

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला में सरायकेला थाना से लगभग 200 मीटर दूर गैरेज चौक स्थित डे इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर की दुकान पर चोरों ने धावा बोलकर लगभग 50 लाख रुपए का सामान व नकदी पार कर दिया। दुकान मालिक शुभम डे ने बताया कि चोर लगभग 200 मोबाइल पार कर ले गए हैं। कैश काउंटर में रखे डेढ़ लाख रूपए नकद भी पार कर लिए गए हैं।‌ कुल लगभग 50 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसके बावजूद पुलिस अब तक चोरों का पता नहीं लगा सकी। पुलिस बस यही कह रही है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।

सूचना मिलने के 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस
बताते हैं कि घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला पुलिस लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची थी। इससे लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है।
जिले में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ
सरायकेला में अपराध का ग्राफ बढ रहा है। शनिवार की रात चोरों ने आरआईटी थाना क्षेत्र के अर्थ एंक्लेव में 6 घरों का ताला तोड़कर एक करोड़ रुपए से अधिक का नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे पुलिस अब तक इस घटना का भी सुराग नहीं लगा सकी है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply