Home > Crime > पोटका के कलिकापुर में किराना दुकान से नकद ढाई लाख रुपए की चोरी, जानें क्या है सच्चाई+VDO

पोटका के कलिकापुर में किराना दुकान से नकद ढाई लाख रुपए की चोरी, जानें क्या है सच्चाई+VDO

Jamshedpur : पोटका थाना क्षेत्र के कलिकापुर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने रिछपाल भकत की किराना दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर दराज में रखे लगभग ₹2.5 लाख नकद चुरा (Potka Theft) लिए। बुधवार सुबह जब दुकानदार दुकान पहुंचे, तो कैश बॉक्स खाली देखकर उनके होश उड़ गए।

सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण (Potka Theft) किया। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में संविधान दिवस पर लॉयर्स डिफेंस का संकल्प, प्रस्तावना पढ़कर राष्ट्रीय एकता का लिया वचन

स्थानीय लोगों के अनुसार यह दुकान में चोरी की दूसरी बड़ी घटना है जिससे क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply