Home > Crime > साकची पुलिस ने देह व्यापार के मामले में आम बागान के सुविधा होटल के मालिक कैसर समेत चार लोगों को भेजा जेल

साकची पुलिस ने देह व्यापार के मामले में आम बागान के सुविधा होटल के मालिक कैसर समेत चार लोगों को भेजा जेल


जमशेदपुर : साकची पुलिस ने देह व्यापार के मामले में आम बागान के सुविधा होटल के मालिक कैसर और तीन अन्य को शुक्रवार को जेल भेज दिया है। कैसर के अलावा इस मामले में आजाद नगर के रहने वाले अरशद आलम, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के रहने वाले वासुदेव घोष और ग्वाला बस्ती के रहने वाले राजकुमार यादव को भी जेल भेजा गया है। गौरतलब है कि साकची पुलिस ने गुरुवार की शाम सुविधा होटल में छापामारी कर युवकों और युवतियों को पकड़ा था। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि इनमें से कई युवक युवतियां प्रेमी युगल थे। पूछताछ करने के बाद इनको इनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कुछ महिलाएं इस घटना की पीड़ित थीं। जांच में पता चला कि अपने होटल में देह व्यापार का धंधा होटल के मालिक साकची के ठाकुरबाड़ी रोड का रहने वाला कैसर चला रहा है। इस पर कैसर को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। कैसर ने पूछताछ में बताया कि होटल में देह व्यापार के लिए उनके एजेंट युवतियों को लाते हैं। पूछताछ में कैसर ने अपने तीन एजेंट के नाम बताए थे। इस पर इन एजेंटों अरशद आलम, वासुदेव घोष और राजकुमार यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस मामले में मजिस्ट्रेट सुमित प्रकाश के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply