Home > Jamshedpur > धालभूमगढ़ में प्रखंड सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में पंचायत विकास सूचकांक को लेकर हुई कार्यशाला

धालभूमगढ़ में प्रखंड सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में पंचायत विकास सूचकांक को लेकर हुई कार्यशाला

धालभूमगढ : धालभूमगढ़ में प्रखंड सभागार में बीडीओ बबली कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत विकास सूचकांक को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला शुक्रवार को आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रखंड और पंचायत स्तरीय अधिकारियों के अलावा सरकारी कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में पंचायत को गरीबी मुक्त करने और पंचायतों को उन्नत बनाने आदि से संबंधित विषय पर मंथन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि किस तरह पंचायत को स्वस्थ बनाना है, आत्मनिर्भर बनाना है और सामाजिक ढांचा भी मजबूत करना है। पंचायत को महिला हितैषी कैसे बनाया जाए इस पर भी चर्चा हुई। इस कार्यशाला में प्रखंड समन्वयक पंचायती राज सोनी हेंब्रम ने कार्यशाला के विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply