Home > Education > घाटशिला कॉलेज विज्ञान में प्रदर्शनी के दौरान राकेट के मॉडल में विस्फोट, कई छात्र घायल+ वीडियो

घाटशिला कॉलेज विज्ञान में प्रदर्शनी के दौरान राकेट के मॉडल में विस्फोट, कई छात्र घायल+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घाटशिला में घाटशिला कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान राकेट के एक मॉडल में विस्फोट हो गया। सोमवार को हुई इस घटना में कई छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां मरहम पट्टी के बाद 5 छात्रों को छुट्टी दे दी गई। जबकि, कुछ छात्रों को एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में नफीस अख्तर, कुलसुम परवीन आदि शामिल है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि 3 छात्रों ने प्रदर्शनी के लिए राकेट का मॉडल बनाया था। इसका पूरी तरह सफल परीक्षण करने के बाद प्रदर्शनी में रखा गया। अतिथियों द्वारा अवलोकन किए जाने के दौरान छात्रों ने बताया कि राकेट उड़कर ऊपर फटता भी है।

घाटशिला में राकेट में ब्लास्ट का वीडियो

इसके बाद, खुली जगह में इसे उड़ाने की तैयारी चल ही रही थी कि इसी दौरान किसी दूसरे बच्चे ने उड़ने के बजाय फटने वाला बटन दबा दिया। इसके कारण जमीन पर ही राकेट फट गया। इसमें कई छात्र घायल हुए। बताते हैं कि राकेट मॉडल को बनाने में पोटैशियम नाइट्रेट और शुगर का इस्तेमाल किया गया था।

इसे भी पढ़ें – तिलक पुस्तकालय में पटाखे और ढोल नगाड़े की गूंज के बीच नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने लिया प्रभार, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर और अमित राय भी रहे मौजूद

इसका वजन 2 किलो था।‌ घायल छात्र छात्राओं में सौरभ नामता, राहुल, सुनील महतो, अमन कुमार झा, आरती, सुधीर, अख्तर, कुलसुम परवीन आदि शामिल हैं।

You may also like
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट