Home > Crime > बेलाजुड़ी मंदिर के पास हाईवा ने टेंपो को मारी टक्कर, दुकान के लिए राशन लेने टाटा आ रहे दो युवक जख्मी

बेलाजुड़ी मंदिर के पास हाईवा ने टेंपो को मारी टक्कर, दुकान के लिए राशन लेने टाटा आ रहे दो युवक जख्मी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी में मंदिर के पास एनएच-33 पर एक हाईवा ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। घटना गुरुवार की दोपहर को हुई। इस सड़क हादसे में टेंपो पर सवार बहरागोड़ा निवासी मोहम्मद जफर और उसका एक साथी अनुराग जख्मी हुआ है। जफर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों अनुराग और जफर को पीसीआर वैन में बैठा कर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। जफर के ममेरे भाई सरफराज ने बताया कि जफर की दुकान है। वह दुकान के लिए राशन लेने जमशेदपुर आ रहा था। दोनों टेंपो में बैठे हुए थे। तभी रास्ते में हाईवा ने टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की सेवा: आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम में गरम कपड़े व भोजन वितरण
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply