Home > Jamshedpur > साकची में कांग्रेसियों ने चलाया हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान +वीडियो

साकची में कांग्रेसियों ने चलाया हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान +वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में रविवार को कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान चलाया। यह अभियान साकची के चंपारण होटल से शुरू किया गया। इस अभियान के तहत झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने राहुल गांधी द्वारा भेजे गए संदेश पत्र को दुकानदारों और नगर वासियों के बीच बांटा। इस मौके पर कांग्रेस के नेता रियाजउद्दीन खान भी मौजूद थे। मौलाना अंसार खान ने बताया कि देश में महंगाई आसमान छू रही है।

रसोई गैस के दाम में भी बढ़ोतरी हो रही है। खाद्यान्न तेल, डीजल और पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ गई हैं। लेकिन, केंद्र सरकार इधर ध्यान नहीं दे रही। रविवार को चले इस अभियान में शिल्पा चक्रवर्ती, पवन, बबलू, मोहम्मद नूर आलम, फिरोज आलम, आदिल खान, मोहम्मद शमशी, मोहम्मद नईम, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद खुर्शीद आदि भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें-टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा राजू सिंह नामक कर्मचारी को निलंबित करने से कर्मचारियों में नाराजगी

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply