Jamshedpur: (Republic Day Celebration) बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। परेड में एनसीसी गर्ल्स की टीम अव्वल रही। दूसरा स्थान जिला सशस्त्र पुलिस के पुरुष वर्ग की प्लाटून को मिला। जबकि जिला सशस्त्र पुलिस की महिला प्लाटून तीसरे नंबर पर रही। परेड में स्काउट एंड गाइड की प्लाटून के अलावा गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी बॉयज और जैप सिक्स की प्लाटून भी शामिल रही। Republic Day Celebration
इसे भी पढ़ें – Night Accident : गोविंदपुर के गिट्टी मशीन इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत के बाद हंगामा
परिवहन विभाग की झांकी में दिखाया गया था दुर्घटना का मंज़र

Republic Day Celebration
परेड के बाद झांकियां निकलने का सिलसिला शुरू हुआ। परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा माह पर बनाई गई झांकी सबको पसंद आई। यह झांकी नंबर वन रही। इस झांकी में दुर्घटना के बाद परिवार के लोगों को क्या मुसीबत झेलनी पड़ती है। किस तरह यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर दुर्घटना होती है। यह दिखाया गया था। दूसरे नंबर पर सिविल डिफेंस की झांकी रही। इसमें आपदा प्रबंधन का सीन दिखाया गया था। कल्याण विभाग की झांकी तीसरे नंबर पर रही।
Republic Day Celebration में शिक्षा मंत्री बोले शहीदों के सपने का बनाना है झारखंड

Republic Day Celebration
इसके पहले शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने झंडारोहण के बाद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर सपूतों की कुर्बानी की वजह से झारखंड का निर्माण हुआ। शिबू सोरेन के नेतृत्व में युवाओं ने कुर्बानी दी और झारखंड बनाया। अब हमें इन वीर शहीदों के सपनों का झारखंड बनाना है। इसके लिए वर्तमान सरकार कई योजनाएं चल रही हैं। अब तक 609 कुपोषित बच्चों को घोषित किया गया है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री गंभीर बीमार उपचार योजना में इस साल 146 लाभुकों को लाभ दिया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले में 44867 परिवारों को अनाज का वितरण किया जा रहा है।