जमशेदपुर: (Sakchi Market) जमशेदपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर साकची के बाटा चौक पर रविवार को मंगला हाट दुकानदार संघ ने झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा रहे। इसके अलावा, मंगला हाट दुकानदार संघ के अध्यक्ष शाही आदिल और अन्य दुकानदार मौजूद रहे।

Sakchi Market में झंडोत्तोलन करने पहुंचे साकची थाना प्रभारी
Sakchi Market आफिस पर भी फहराया गया तिरंगा
थाना प्रभारी ने झंडोत्तोलन किया। शाही आदिल ने थाना प्रभारी को बुके देकर सम्मानित किया। इसके बाद साकची बाजार (Sakchi Market) ऑफिस के सामने भी झंडोत्तोलन हुआ। यहां भी साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा विशिष्ट अतिथि रहे। इसके अलावा, मंगला हाट दुकानदार संघ के अध्यक्ष शाही आदिल और अन्य दुकानदार मौजूद थे। इस मौके पर शाही आदिल ने कहा कि वीर सपूतों की कुर्बानी के बाद देश आजाद हुआ है। आज के दिन देश का संविधान लागू हुआ था। हमें अपने देश को प्रगति के पथ पर निरंतर आगे ले जाना है।
कदमा टोल ब्रिज के पास खरकई नदी से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
कदमा थाना क्षेत्र के टोल ब्रिज के पास खरकाई नदी से सोनारी के रहने वाले मनोज पात्रो का शव बरामद हुआ है। मनोज पात्रो की उम्र 32 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। मनोज पात्रो खूंटाडीह का रहने वाला था। बताते हैं कि वह बहुत नशा करता था। वह ड्राइवर था। कभी कभार घर जाता था। 2 महीने से घर नहीं पहुंचा था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को एमजीएम अस्पताल ले जाकर शीत गृह में रख दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर लोग तरह तरह की बात कर रहे हैं। कोई इसे आत्महत्या मान रहा है। तो कोई कह रहा है कि हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा की घटना कैसे हुई।
