Home > Health > एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा ने एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण, बदइंतजामी देख भड़के एसडीओ

एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा ने एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण, बदइंतजामी देख भड़के एसडीओ

जमशेदपुर : एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा ने मंगलवार को एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उन्होंने डेंगू के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए किया। एसडीओ ने इमरजेंसी वार्ड समेत इमरजेंसी वार्ड में जाकर देखा और डेंगू के मरीजों की स्थिति भी देखी। एसडीओ ने निर्देश दिया कि डेंगू के मरीजों को अलग रखा जाए और उनका ट्रीटमेंट बेहतर ढंग से किया जाए। एसडीओ ने कहा की जरूरत पड़ी तो जगह के हिसाब से अतिरिक्त बेड की भी व्यवस्था की जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व एडीएम एनके लाल को एमजीएम अस्पताल का प्रशासनिक प्रभार दिया गया था। उनके तबादले के बाद अब एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा प्रशासनिक प्रभार में हैं। इसी के चलते वह एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां उन्हें इमरजेंसी गेट पर जल भराव मिला और गंदगी मिली। इससे वह नाराज हो गए और एमजीएम अस्पताल के उप अधीक्षक को सफाई व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। इमरजेंसी वार्ड में मरीज के बेड के पास भीड़ लगी हुई थी। एसडीओ ने वहां से लोगों को बाहर निकाला और कहा कि इमरजेंसी में भीड़ न लगने दी जाए। गौरतलब है कि जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मानगो, जुगसलाई, जमशेदपुर आदि इलाके में नगर निकायों द्वारा सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने के चलते डेंगू नामक बीमारी पर कंट्रोल नहीं किया जा सका है।
इसे भी पढ़ें – डेंगू के प्रकोप के बीच मानगो में सफाई की लचर हालत पर कार्यपालक अधिकारी ने ठेकेदारों के साथ की बैठक, तीन ठेकेदारों को किया शो-काज

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO