Home > Crime > अंकिता हत्याकांड व पाकिस्तान में सिख युवती के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ सिख समाज के लोगों ने डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

अंकिता हत्याकांड व पाकिस्तान में सिख युवती के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ सिख समाज के लोगों ने डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : दुमका के अंकिता हत्याकांड और पाकिस्तान में सिख युवती के साथ हुए अत्याचार को लेकर सिख समाज के लोगों ने मंगलवार को डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। सिख समाज के लोगों ने यह प्रदर्शन सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया। सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया है। पहला ज्ञापन अंकिता हत्याकांड को लेकर है। अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीसी को सौंपा गया है। दूसरा ज्ञापन प्रधानमंत्री को संबोधित है। इसमें प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि पाकिस्तान में एक युवती से जो अत्याचार हुआ है, अत्याचार करने वालों को कड़ी सजा दी जाए। सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में सिख युवती के साथ पहले रेप किया गया है। फिर उसकी किसी मुस्लिम युवक से शादी कर युवती को उसे सौंप दिया गया है। युवती को उसके पिता को सौंपा जाए।

You may also like
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग

Leave a Reply