Home > Crime > ईएमआई के विवाद में जुगसलाई के युवक पर हमला, हमलावरों ने खुद को बताया गैंगस्टर का आदमी

ईएमआई के विवाद में जुगसलाई के युवक पर हमला, हमलावरों ने खुद को बताया गैंगस्टर का आदमी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के छपरहिया मोहल्ला के रहने वाले रोहित कुमार तिवारी पर हमला हुआ है। रोहित तिवारी के साथ मारपीट की गई। उन्होंने मामले की शिकायत जुगसलाई थाना से कर दी है। रोहित कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ओप्पो कंपनी से 18 हजार 750 रुपए का मोबाइल लिया था। एचडीएफसी बैंक से प्रतिमाह 3000‌ रुपए के हिसाब से यह ईएमआई देना तय हुआ था। ईएमआई नहीं कटी। उस पर सोमवार को बारीडीह के जय प्रकाश राय ने फोन कर रोहित कुमार को कुंवर सिंह चौक पर बुलाया। उसके साथ चार और लड़के थे। ईएमआई का 2625 रुपया ले लिया और मारपीट शुरू कर दी। कहा कि वह गैंगस्टर अखिलेश सिंह का आदमी है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मंगलवार को पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply