Home > Crime > शादी का झांसा देकर आजाद नगर की युवती का किया यौन शोषण और फिर जबरन कराया अबॉर्शन, रेप की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

शादी का झांसा देकर आजाद नगर की युवती का किया यौन शोषण और फिर जबरन कराया अबॉर्शन, रेप की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: आजाद नगर के रोड नंबर 14 की रहने वाली एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया गया है। महिला का कहना है कि उसे धमकी देकर एबोर्शन कराया गया और शादी से इंकार कर दिया गया। जब महिला ने शादी की बात कही तो उसके साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में महिला के आवेदन पर बिरसा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी का एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा में पेट्रोल पंप है। वह बिरसानगर में जोन नंबर 8 का रहने वाला है। बताते हैं कि कृपाल सिंह जनवरी साल 2021 में महिला के संपर्क में आया था। कृपाल सिंह का एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा में घर है। बिरसा नगर थाना प्रभारी ने बताया कि कृपाल सिंह ने बिरसा नगर में किराए का एक घर लिया था। इसी घर में वह महिला के साथ रहता था। महिला के साथ मारपीट कब हुई आवेदन में निश्चित तारीख नहीं लिखी गई है। पुलिस ने इस मामले में कृपाल सिंह के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
मानगो में एक घर की आलमारी से डेढ़ लाख का सोना गायब, पड़ोसी महिला पर एफआईआर
बोड़ाम में बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़, अराजक तत्वों पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
जमशेदपुर में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, स्वर्णरेखा नदी क्षेत्र से वाहन जब्त
मानगो थाने में हंगामा, तोड़फोड़ व मारपीट, सरयू का सियासी ऐंगल, सात आरोपी जेल भेजे गए, अन्य की तलाश में छापेमारी तेज+VDO

Leave a Reply