Jamshedpur (Jharkhand): मानगो थाना में रविवार देर रात दया हास्पिटल के संचालक मुमताज के बेटे स्यान और सिम्स हॉस्पिटल के संचालक रहमत सईद के बेटे के बीच मारपीट ने तूल पकड़ लिया। इन दोनों के समर्थकों के बीच थाने में भी मारपीट हुई। थाने पर हुए हंगामा और तोड़फोड़ (Mango Thana Vandalism) के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
मामले में 13 नामजद न 15 अज्ञात पर FIR
इस संबंध में थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज (Mango Thana Vandalism) की गई है। एफआईआर में दोनों पक्षों के कुल 13 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 15 अज्ञात आरोपियों को भी अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर गाली-गलौज, जान से मारने की नीयत से हमला, लाइसेंसी हथियार लहराने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराएं लगाई हैं।
इसे भी पढ़ें – देवनगर शेखर सांडिल हत्याकांड का खुलासा: मां-बहन को गाली देने पर पड़ोसी ने गोली मार कर किया था कत्ल, तीन आरोपी जेल भेजे गए+VDO
यह सात आरोपी भेजे गए जेल
पुलिस द्वारा जेल भेजे गए आरोपियों में मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 12 निवासी शहनवाज हुसैन, यूनुस हुसैन, श्यान अहमद और इम्तियाज अहमद शामिल हैं। वहीं मानगो रोड नंबर दो, क्रॉस रोड नंबर चार, शाहिद कॉम्प्लेक्स के पास रहने वाले शाद सईद खान, असलम सईद खान और अबूजर को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इनमें से चार आरोपी दया अस्पताल संचालक मुमताज के पक्ष से जुड़े बताए जा रहे हैं, जबकि तीन आरोपी सिम्स अस्पताल पक्ष के बताए गए हैं।
इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर नॉर्दर्न टाउन में हुए लूटकांड का खुलासा, ऑटो चालक व खलासी गिरफ्तार+VDO
इन लोगों को बनाया गया नामजद आरोपी
पुलिस ने रहमत सईद खान उर्फ हन्ने, उनके भाई जाकिर खान, हन्ने के बेटे अराफ सईद खान, जाकिर के बेटे शाद सईद खान, अबूजर खान, असलम सईद खान, शाहिद उर्फ छोटा कुबड़ा, आजाद नगर रोड नंबर 17 निवासी औरंगजेब, सिम्स अस्पताल के स्टाफ शाहिद अकबर, इम्तियाज अहमद, दया अस्पताल संचालक मुमताज के बेटे श्यान अहमद तथा जवाहर नगर रोड नंबर 12 निवासी शहनवाज हुसैन और यूनुस हुसैन को नामजद किया है।
देर रात तक थाने में डटे रहे विधायक प्रतिनिधि
सिम्स अस्पताल के संचालक रहमत सईद खान को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का करीबी माना जाता है। वहीं, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि पप्पू सिंह से उनकी पुरानी अदावत बताई जा रही है। घटना की रात दोनों पक्षों के बीच थाने में मारपीट के बाद पप्पू सिंह कई नेताओं के साथ देर रात तक थाने में मौजूद रहे और कार्रवाई की मांग करते रहे।
पुराना विवाद बना टकराव की वजह
पुलिस के अनुसार दया अस्पताल संचालक मुमताज के बेटों और सिम्स अस्पताल संचालक रहमत सईद खान के बेटे के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। पूर्व में भी इस मामले को लेकर शिकायत हुई थी, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने एक पक्ष को क्लीन चिट दी थी। एआई के माध्यम से फर्जी तस्वीर बनाकर फंसाने की कोशिश का भी खुलासा हुआ था। हालिया घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों में तनाव चरम पर पहुंच गया, जो थाने में हंगामे का कारण बना।




