Home > Crime > Ranchi: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की दो युवतियां लापता, आखिरी लोकेशन मिली रांची रेलवे स्टेशन

Ranchi: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की दो युवतियां लापता, आखिरी लोकेशन मिली रांची रेलवे स्टेशन

रांची: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली दो युवतियां 7 मार्च से लापता हैं। इन युवतियों का नाम तिथि घोष और टुंपा घोष है। दोनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना क्षेत्र के जागती गांव की रहने वाली हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो इनका आखिरी लोकेशन रांची रेलवे स्टेशन के आसपास मिला है। इसके बाद उनके परिजन शनिवार को रांची पहुंचे और चुटिया थाने में मामले की शिकायत की है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रांची रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। 8 मार्च को दोनों युवतियां रांची रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आई हैं। पुलिस का कहना है कि अगर यह दोनों युवतियां कहीं नजर आती हैं तो लोग 8670 611 530 पर या चुटिया थाने को सूचना दे सकते हैं।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
Jharkhand Rail News: झारखंड को 3,907 करोड़ रुपये की दो बड़ी रेल परियोजनाओं की सौगात, कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
ट्रेनों की लेटलतीफी पर हाई लेवल मीटिंग, विधायक सरयू राय ने रेलवे को घेरा; जीएम बोले- पहले चलेगी यात्री ट्रेन, बाद में मालगाड़ी

Leave a Reply