Home > Lifestyle > Jharkhand Rail News: झारखंड को 3,907 करोड़ रुपये की दो बड़ी रेल परियोजनाओं की सौगात, कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Jharkhand Rail News: झारखंड को 3,907 करोड़ रुपये की दो बड़ी रेल परियोजनाओं की सौगात, कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Ranchi (Jharkhand) : केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा में रेल आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए करीब 3,907 करोड़ रुपये की लागत वाली दो महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं (Ranchi Rail) को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के तहत पारादीप–हरिदासपुर रेललाइन का दोहरीकरण और राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेललाइन (Ranchi Rail) का निर्माण किया जाएगा। इससे दोनों राज्यों के बीच रेल परिचालन अधिक सुगम होने के साथ माल ढुलाई क्षमता में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से झारखंड और ओडिशा के औद्योगिक एवं खनिज क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा, जिससे उद्योगों को गति मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

उन्होंने कहा कि इन दोनों रेल परियोजनाओं का सीधा लाभ झारखंड और ओडिशा के 1,526 गांवों की 14 लाख से अधिक आबादी को मिलेगा। बेहतर रेल नेटवर्क से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, वहीं भारतीय रेलवे की माल ढुलाई क्षमता में भी हर वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे तेजी से आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय नेटवर्क के रूप में विकसित हो रहा है। केंद्र सरकार का लक्ष्य केवल नई रेललाइन बिछाना नहीं, बल्कि मजबूत रेल आधारभूत संरचना के जरिए देश के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई रफ्तार देना है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास को लेकर प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान रहा है। राज्य में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, नई ट्रेनों का परिचालन, यात्री सुविधाओं का विस्तार और रेल नेटवर्क को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से झारखंड में रेलवे का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: दो और आरोपी जेल भेजे गए, राघवेंद्र ने किया सरेंडर, गणेश मछुवा गिरफ्तार

रक्षा राज्य मंत्री ने विश्वास जताया कि नई रेल परियोजनाओं के पूरा होने के बाद झारखंड के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने राज्य की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।

You may also like
JSSC CGL Scam Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, सचिव से पूछताछ
चांडिल-झाड़ग्राम रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी, बोड़ाम-पटमदा होकर जाएगी ट्रेन
CM नेJSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का किया एलान, छात्रों की बड़ी जीत लेकिन CBI जांच की मांग माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन
झारखंड बंद: रांची में जोरदार प्रदर्शन, जमशेदपुर में मिला-जुला असर; कई जगह सड़क जाम और गिरफ्तारी+VDO

Leave a Reply