Home > Lifestyle > Ranchi: राजधानी रांची में ईडी की कार्रवाई को लेकर बढी गहमागहमी, कानून व्यवस्था पर नजर रखने को 14 डीएसपी तैनात, अगले आदेश तक छुट्टियां रद रद्द

Ranchi: राजधानी रांची में ईडी की कार्रवाई को लेकर बढी गहमागहमी, कानून व्यवस्था पर नजर रखने को 14 डीएसपी तैनात, अगले आदेश तक छुट्टियां रद रद्द

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 29 जनवरी से अगले आदेश तक 14 डीएसपी की तैनाती की गई है। रांची एसएससी चंदन कुमार सिन्हा के आग्रह पर डीजीपी ने यह आदेश जारी किया है। 29 जनवरी से अगले आदेश तक पुलिस विभाग में छुट्टी नहीं मिलेगी। राज्य के सभी थानेदार को थाना क्षेत्र में ही रहने का निर्देश दिया गया है। डीजीपी ने सभी को एसएसपी की बात पर अमल करने का निर्देश दिया है। कहा जा रहा है कि जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री के खिलाफ जारी ईडी की कार्रवाई के दरम्यान विधि-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर राजधानी रांची की सुरक्षा कड़ी की गई है। दरअसल, ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 10वां समन कर 27-31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहने के बाद झामुमो समर्थक और कार्यकर्ताओं ने रविवार को मोरहाबादी से राजभवन तक मार्च निकाला था। सोमवार को भी दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री आवास में ईडी अधिकारियों के पहुंचने की खबर पर झामुमो समर्थक रांची में जुटने लगे। 
ये डीएसपी हुए तैनात
रांची एसएसपी के आग्रह पर डीजीपी (झारखंड) ने अनूप कुमार, ओम प्रकाश (रांची), मनोज कुमार (टाटीसिल्वे, रांची), हेलन सोय, तारामणि बारला, सुमन गिनी नाग, परवेज आलम (डीएसपी, होटवार), कमलेश सिंह, राधा प्रेम किशोर, अजय केरकेट्टा, वेंकटेश्वर रमण (विशेष शाखा) और तौकीर आलम, संदीप कुमार गुप्ता, राज किशोर (अपराध अनुसंधान) को रांची में प्रतिनियुक्त किया है।

You may also like
रांची से उड़ा एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, सात की मौत
ग्रो म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘ग्रो स्मॉल कैप फंड’, 22 जनवरी तक खुला एनएफओ
स्मार्टफोन से स्मार्ट टीवी तक क्रोमटैस्टिक दिसंबर सेल, अब सिर्फ 14,990 रुपये से दमदार ऑफर्स
गोवा अग्निकांड में मारे गए झारखंड के तीन युवकों के शव पहुंचे रांची, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Leave a Reply