Ranchi (Jharkhand) : ग्रो म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए एक नई ओपन-एंडेड इक्विटी योजना ‘ग्रो स्मॉल कैप फंड’ (Jharkhand News) पेश की है। यह फंड स्मॉल कैप शेयरों में निवेश पर केंद्रित होगा और बुनियादी तत्वों के आधार पर बॉटम-अप निवेश रणनीति अपनाएगा। इस फंड का न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 8 जनवरी से 22 जनवरी, 2026 (Jharkhand News) तक निवेश के लिए खुला रहेगा।
कंपनी के मुताबिक, यह योजना ग्रो म्यूचुअल फंड के क्यूजीएआरपी (QGARP) फ्रेमवर्क पर आधारित है, जिसका अर्थ है Quality and Growth at Reasonable Price यानी तर्कसंगत मूल्य पर गुणवत्ता और विकास। फंड का उद्देश्य मजबूत फंडामेंटल, निरंतर विकास की क्षमता और संतुलित वैल्यूएशन वाली स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश कर दीर्घकालिक पूंजी सृजन करना है।
ग्रो म्यूचुअल फंड का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में आ रहे संरचनात्मक बदलाव, बुनियादी ढांचे पर बढ़ता सरकारी खर्च, डिजिटल प्लेटफॉर्म का विस्तार और औपचारिक ऋण तक बेहतर पहुंच से स्मॉल कैप कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं। इससे ये कंपनियां अपने कारोबार का विस्तार कर रही हैं और नए बाजारों में प्रवेश कर पा रही हैं।
इसे भी पढ़ें – आदित्यपुर में सीएम बोले – चार साल में झारखंड को मिलेंगे 20 मेडिकल कॉलेज, आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन
हालांकि स्मॉल कैप शेयरों में उतार-चढ़ाव अधिक रहता है, लेकिन ऐतिहासिक रूप से इन शेयरों ने लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता दिखाई है। हाल के एक वर्ष में कमजोर प्रदर्शन के बावजूद कई स्मॉल कैप कंपनियों के फंडामेंटल मजबूत हुए हैं और उनके मूल्यांकन भी अपेक्षाकृत आकर्षक हुए हैं, जिससे चयनात्मक निवेश के मौके बढ़े हैं।
इस योजना का बेंचमार्क निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स–टीआरआई होगा। फंड का प्रबंधन अनुपम तिवारी करेंगे। न्यूनतम निवेश राशि 500 रुपये तय की गई है। एक वर्ष के भीतर रिडेम्पशन पर 1 प्रतिशत एग्जिट लोड लागू होगा। कंपनी का कहना है कि यह फंड लंबी अवधि के निवेशकों के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकता है।




