Home > Jamshedpur > श्री त्रिकालदर्शी सेवा समिति 5 फरवरी से 9 फरवरी तक डोबो में आयोजित करेगी शिव महापुराण कथा, आ रहे हैं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा

श्री त्रिकालदर्शी सेवा समिति 5 फरवरी से 9 फरवरी तक डोबो में आयोजित करेगी शिव महापुराण कथा, आ रहे हैं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा

जमशेदपुर : श्री त्रिकालदर्शी सेवा समिति डोबो में शिव महापुराण कथा का आयोजन करने जा रही है। यह महा शिव महापुराण कथा 5 फरवरी से 9 फरवरी तक होगी। इसकी तैयारी जोरों पर है। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा जमशेदपुर आ रहे हैं। वह इस शिव महापुराण कथा में कथा वाचन करेंगे। डोबो में कार्यक्रम स्थल पर विशाल खूबसूरत पंडाल बनाया जा रहा है। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सभी धर्म प्रेमी सहयोग कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष रंजीत वर्मा के अलावा संगीता वर्मा, विजेंद्र सिंह, सुशांत शेखर, विनोद गुप्ता, चिंटू सिंह राजपूत, जयकुमार पारीक, टाटा संदीप, श्रीकांत शाह, उत्तम सिंह, अवधेश सिंह, आलोक गुप्ता, सुशील पांडे, नीरज तिवारी, राजू सिंह, दिनेश सिंह, किशोर कुमार मिश्रा आदि कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply