Home > Crime > Ranchi: आरपीएफ ने रातू रोड पर छापामारी कर 19600 रुपए व 14 ई टिकट किया बरामद, एक गिरफ्तार

Ranchi: आरपीएफ ने रातू रोड पर छापामारी कर 19600 रुपए व 14 ई टिकट किया बरामद, एक गिरफ्तार

रांची : आरपीएफ ने शुक्रवार को रांची के रातू रोड पर सिद्धार्थ इंटरप्राइजेज नामक दुकान में छापामारी की। यह छापामारी ऑपरेशन उपलब्ध के तहत सुखदेव नगर थाना पुलिस की मदद से की गई। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि छापामारी के दौरान दुकानदार शशि कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 14 रेलवे ई टिकट और 19 हजार 600 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। बरामद टिकटों और नकदी को जब्त कर लिया गया है। दुकानदार शशि कुमार यादव के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत केस दर्ज किया गया है। दुकानदार को जेल भेज दिया गया है।

You may also like
बागबेड़ा, सुंदरनगर, परसुडीह और उलीडीह इलाके में छापामारी कर उत्पाद विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, 5 फरार लोगों पर दर्ज किया केस, एक गिरफ्तार
पुलिस ने आम बागान में छापामारी कर बरामद की 12 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक को किया गिरफ्तार
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में एक घर में घुसकर चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, चार किशोर भी पकड़े गए
उत्पाद विभाग ने कमलपुर और बोड़ाम इलाके में छापामारी कर बरामद की अवैध शराब, एक को भेजा जेल

Leave a Reply