Home > Crime > उत्पाद विभाग ने कमलपुर और बोड़ाम इलाके में छापामारी कर बरामद की अवैध शराब, एक को भेजा जेल

उत्पाद विभाग ने कमलपुर और बोड़ाम इलाके में छापामारी कर बरामद की अवैध शराब, एक को भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: उत्पाद विभाग ने बुधवार को कमलपुर और बोड़ाम इलाके में छापामारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने कमलपुर थाना क्षेत्र के कटिन बाजार में छापामारी की। इसके बाद बोड़ाम थाना क्षेत्र के बुगलूबनी और लावजोड़ा में हाथी खेदा मंदिर के आसपास छापामारी की। शराब बिक्री स्थलों पर छापामारी की गई। इस छापामारी में 60 लीटर अवैध महुआ की शराब और 16 लीटर के करीब विदेशी शराब बरामद की गई है। 3 बोतल साढ़े 700 एमएल वाली मैकडॉवेल व्हिस्की, चार बोतल इंपीरियल ब्लू, तीन बोतल रॉयल स्टैग, एक बोतल स्टर्लिंग बी 7, 31 बोतल 180 एमएल वाली इंपिरियल ब्लू, चार बोतल 180 एमएल वाली मैकडॉवेल व्हिस्की, दो बोतल 180 एमएल वाली मैकडॉवेल रम बरामद हुई है। इसके अलावा दो बोतल 180 एमएल वाली ऑफिसर च्वाइस और दो बोतल 375 एमएल वाली रियल ब्लू व्हिस्की भी बरामद हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार के व्यक्ति को जेल भेज दिया है।

You may also like
Ranchi: आरपीएफ ने रातू रोड पर छापामारी कर 19600 रुपए व 14 ई टिकट किया बरामद, एक गिरफ्तार
बागबेड़ा, सुंदरनगर, परसुडीह और उलीडीह इलाके में छापामारी कर उत्पाद विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, 5 फरार लोगों पर दर्ज किया केस, एक गिरफ्तार
पुलिस ने आम बागान में छापामारी कर बरामद की 12 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक को किया गिरफ्तार
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में एक घर में घुसकर चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, चार किशोर भी पकड़े गए

Leave a Reply