Home > Crime > बागबेड़ा, सुंदरनगर, परसुडीह और उलीडीह इलाके में छापामारी कर उत्पाद विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, 5 फरार लोगों पर दर्ज किया केस, एक गिरफ्तार

बागबेड़ा, सुंदरनगर, परसुडीह और उलीडीह इलाके में छापामारी कर उत्पाद विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, 5 फरार लोगों पर दर्ज किया केस, एक गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के मतलाडीह, सुंदर नगर थाना क्षेत्र के गोराडीह, परसुडीह थाना क्षेत्र के बागान टोला, उलीडीह थाना क्षेत्र के उलीडीह बस्ती और गरुड़बासा व शंकोसाई में उत्पाद विभाग ने छापामारी की है। सोमवार की रात हुई इस छापामारी में उत्पाद विभाग को एक व्यक्ति के पास से अवैध शराब मिली है।

यह भी पढें – एक्सएलआरआई चौक के पास मरीन ड्राइव पर दारु के नशे में पिकनिक से लौट रहे बाइक सवार युवकों ने दर्जनभर से अधिक ट्रक व ट्रेलर की खोल दी हवा, लगा जाम

उत्पाद विभाग की टीम ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस को जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा, 5 अवैध शराब विक्रेता उत्पाद विभाग की टीम को देखकर फरार हो गए। इन पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत