Home > Lifestyle > रांची : महाशिवरात्रि त्योहार के सफल संचालन को लेकर डीसी ने की बैठक

रांची : महाशिवरात्रि त्योहार के सफल संचालन को लेकर डीसी ने की बैठक

पहाड़ी मंदिर विकास समिति के साथ जिला प्रशासन की बैठक, पिछले वर्ष की तरह ही रहेगा शिव बारात का रूट
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची:
महाशिवरात्रि को शिव बारात का रूट पिछले वर्ष की तरह रहेगा। रांची में शिव महाशिवरात्रि का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महाशिवरात्रि के त्यौहार को लेकर मंथन हुआ। मंदिर में इस दौरान पहाड़ी मंदिर में पूजा शुरू होने, सरकारी पूजा संपन्न कराने, भक्तों के लिए मंदिर खुलने के समय, भक्तों के मंदिर में प्रवेश, निकास, साज- सज्जा और अन्य मुद्दों पर अधिकारियों ने मंथन किया। इस बैठक में पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्य भी थे।

डीसी रांची राहुल कुमार

उनके साथ शहर के प्रमुख इलाकों में शिव बारात के तहत निकलने वाली झांकियों को लेकर भी चर्चा की गई। तय किया गया है कि महाशिवरात्रि में शिव बारात का रूट पिछले साल की तरह ही रहेगा। शिव बारात गाड़ी खाना चौक से होते हुए कोर्ट सराय रोड, जेजे रोड, अपर बाजार, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, महावीर चौक और पिस्का मोड़ होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी। विश्वनाथ मंदिर में विवाह संपन्न होगा। डीसी ने पूरे रूट की साफ सफाई के निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक डीएसपी को निर्देश दिया गया है कि शिव रात के समय शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने चाहिए।

इसे भी पढ़ें – भाजपा ने शुरू किया चुनाव की तैयारी का अभियान, घर घर जाकर कार्यकर्ता बताएंगे पीएम मोदी की उपलब्धियां

You may also like
Ranchi CJI Visit : झारखंड में न्याय व्यवस्था को डिजिटल और संवेदनशील बनाने की पहल, CJI सूर्यकांत ने हाईकोर्ट में 6 नई सेवाओं का किया शुभारंभ
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग