Home > Jamshedpur > भाजपा ने शुरू किया चुनाव की तैयारी का अभियान, घर घर जाकर कार्यकर्ता बताएंगे पीएम मोदी की उपलब्धियां

भाजपा ने शुरू किया चुनाव की तैयारी का अभियान, घर घर जाकर कार्यकर्ता बताएंगे पीएम मोदी की उपलब्धियां

मुखियाडांगा में संगठन मजबूत करने को हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया मोदी सरकार का बखान
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
एनएच-33 पर मुखिया डागा में भाजपा के संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कसने को कहा गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों से संवाद स्थापित करें और उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं। जिला कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उज्जवला योजना में गैस सिलेंडर दिया, जिससे महिलाओं को खाना पकाने में काफी सुविधा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जब कोरोना काल में विश्व के बड़े-बड़े देशों की आर्थिक व्यवस्था डांवाडोल हो रही थी। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रही। उन्होंने कहा कि सब ने देखा कि साल 2014 के बाद से देश में परिवारवाद की राजनीति का अंत हो गया है। अब देश में विकासवाद की राजनीति चल रही है। उन्होंने कहा कि देश में कई घरों में शौचालय नहीं होते थे। ऐसे में लोगों को परेशानी होती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में घर-घर शौचालय बना दिए गए हैं। इसके अलावा घर सामुदायिक शौचालय बने हैं। जिससे लोगों को काफी सुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का भी ख्याल रखा और उन्हें हर साल सम्मान राशि भेजी जा रही है।

इसे भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को दी 1932 का खतियान लागू करने की चुनौती, बोले दम है तो लागू करें 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति व 27% आरक्षण

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा